पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार को जालंधर पुलिस ने पाकिस्तानी नागरिकों से मुलाकात की। वहीं बीते दिन गृह मंत्रालय की तरफ से 7 मई यानी बुधवार को को देश भर में मॉकड्रिल का एलान किया गया है। दूसरी ओर भारत सरकार द्वारा भारत घूमने आए पाकिस्तानियों को वापस उनके वतन लौटने के लिए आदेश जारी किए हैं। इसी को लेकर मंगलवार को डीसीपी नरेश डोगरा के पास पाकिस्तानी परिवार 6 पासपोर्ट लेकर पहुंचे। दरअसल, 6 माह की वीजा अवधि बढ़ने के बाद जांच के लिए पुलिस ने परिवार के सभी 6 सदस्यों को बुलाया था।