फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर रूरल पुलिस की कार्रवाई: नशे के खिलाफ कासो ऑपरेशन, कई जगहों पर रेड

ड्रग ट्रैफिकिंग और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जालंधर रूरल पुलिस ने आज एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस हरविंदर सिंह विर्क के निर्देश और एसपी (इन्वेस्टिगेशन) सरबजीत राय के मार्गदर्शन में, नकोदर सब-डिवीजन में डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने विशेष कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) को अंजाम दिया। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि ड्रग्स के खिलाफ “जंग अभियान” के तहत पुलिस एक खास रणनीति के साथ काम कर रही है। लोगों की शिकायतों पर आधारित इनपुट में बताया गया था कि सुनसान इलाकों में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। इस पर पुलिस ने आज ऐसे सभी स्थानों की व्यापक तलाशी ली और आगे से इन जगहों पर रोज़ाना विशेष निगरानी रखने का निर्णय लिया है। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने नकोदर क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं, जिनके आधार पर आगे और सख्त कार्रवाई होगी। एसएसपी ने कहा कि यदि कोई युवा नशे से जुड़ी गतिविधियों में पाया जाता है, तो उसे रिहैबिलिटेशन सेंटर भेजकर सुधारने की कोशिश की जाएगी, साथ ही यह भी जांच होगी कि वह नशा कहां से लाता था या किसे सप्लाई करता था। इस ऑपरेशन का मकसद ड्रग सप्लाई चेन को तोड़ना, तस्करों की कमर तोड़ना और युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभाव से बचाना है। जालंधर ग्रामीण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी और अधिक सख्ती और तेज़ी के साथ जारी रहेगा, ताकि नशा-मुक्त और सुरक्षित समाज की स्थापना की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें