नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने गांव धीना की इंदिरा कॉलोनी में एक कुख्यात नशा तस्कर की अवैध इमारत को ध्वस्त कर दिया। कमिश्नर पुलिस धनप्रीत कौर ने बताया कि यह कार्रवाई नगर निगम और पुलिस की संयुक्त योजना के तहत की गई। मौके पर ज्वाइंट सीपी संदीप कुमार शर्मा, एसीपी कैंट सरवणजीत सिंह और एसएचओ संजोष कुमार मौके मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की। ध्वस्त की गई अवैध संपत्ति अमरजीत पुत्र पाल राम से संबंधित थी, जो थाना सदर जालंधर के अधीन आता है। अमरजीत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, एक्साइज एक्ट और बीएनएस के तहत 10 मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल फरार बताया जा रहा है।