जालंधर के बस्ती इलाके में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एमएस फार्म के पास ओवरस्पीड फॉर्च्यूनर कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दादी और 10 वर्षीय पोती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद पीड़ित परिवार ने चालक पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। मृतकों की पहचान शीतल शर्मा और उनकी पोती माही शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़ीं और आरोप है कि चालक ने उन्हें कुचलते हुए कार आगे बढ़ा दी।