जालंधर के लैदर कॉम्पलेक्स स्थित यूएमए फैक्टरी में सोमवार को अचानक आग लग गई। आग से फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। फैक्टरी में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश तो की लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि एक के बाद एक करके लगभग 25 गाड़ियां बुलानी पड़ी।