फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर के होटल मेरिटन में पार्टनरों के विवाद में मारपीट, पगड़ी उतरी

जालंधर के मेरिटन होटल में पार्टनरों के बीच चल रहा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि आपसी तनातनी के दौरान एक पार्टनर ने दूसरे को जमीन पर गिराकर पीटा। घटना के दौरान होटल स्टाफ के कुछ सदस्य भी कथित तौर पर मारपीट में शामिल हो गए। पीड़ित पक्ष की पगड़ी उतरने की बात सामने आने से मामला और संवेदनशील हो गया। बताया जा रहा है कि मनमानी और प्रबंधन से जुड़े मतभेदों को लेकर दोनों पक्षों में काफी समय से तनाव था, जो इस घटना के रूप में फूट पड़ा। मारपीट के बाद पीड़ित पक्ष पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें