फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में दलित समाज का प्रदर्शन, रविदास चौक जाम

जालंधर के बूटा मंडी स्थित श्री रविदास चौक पर कारोबारी के बेटे के साथ कथित जातिसूचक गाली-गलौज और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के विरोध में दलित समाज और स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चौक के दोनों तरफ सड़कें जाम कर धरना शुरू कर दिया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। जानकारी के अनुसार, विवाद बैंक कॉलोनी शू मार्केट के पास शुरू हुआ था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि स्थानीय कारोबारी एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रविंद्र चौधरी के बेटे का रास्ता फुटवियर कारोबारी वरुण महाजन उर्फ बिट्टू महाजन ने रोक लिया। इस दौरान कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित परिवार के मुताबिक, दिवाली के त्योहार के चलते उन्होंने उसी दिन विवाद को आगे नहीं बढ़ाया, लेकिन दो दिन बाद पुलिस को लिखित शिकायत दे दी थी। परिवार का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति ने थाने में एसएचओ और पार्षदों के सामने भी कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकियां दीं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग धरने पर बैठे लोगों और समाज के नेताओं ने मांग की कि थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करवाई जाए, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने की मांग प्रदर्शनकारियों और वकीलों ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत तुरंत एफआईआर दर्ज करने और उसके हथियार का लाइसेंस रद्द करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने आने वाले दिनों में पूरे जालंधर में बंद करवाने की चेतावनी भी दी है। फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों पर पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें