फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर नेत के गाने पर विवाद, हिंदू धार्मिक प्रतीकों के अपमान का आरोप

शिवसेना लायन के राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील कुमार बंटी ने पंजाबी गायक आर नेत के एक गाने और वीडियो पर हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस प्रशासन को शिकायत सौंप कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि गाने में भगवा वस्त्र, भगवान शिव की पवित्र रुद्राक्ष माला, भगवान शनिदेव और पवित्र धूणे को कथित रूप से आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है, जिससे हिंदू समाज में भारी रोष है। शिकायत के अनुसार भगवा वस्त्र, रुद्राक्ष माला और देवी-देवताओं से जुड़े धार्मिक प्रतीक करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। इन प्रतीकों को किसी भी प्रकार से अपमानजनक या अशोभनीय रूप में प्रस्तुत करना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के समान है। शिवसेना लायन ने मांग की है कि गायक आर. नेत, गाने के लेखक, निर्देशक, निर्माता, मॉडल और वीडियो निर्माण से जुड़े अन्य सभी जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच कर उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित गाने और वीडियो को सोशल मीडिया व अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटाने की भी मांग की गई है। संगठन का कहना है कि धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों में सख्त कदम उठाए जाने चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी धर्म के प्रतीकों और आस्था का कथित अपमान न हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें