फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में कांग्रेस का नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

निवेदिता वर्मा Updated Wed, 10 Dec 2025 12:52 PM IST

जालंधर में बुधवार को नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नेताओं ने कहा कि पीने का गंदा पानी घरों में सप्लाई हो रहा है जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। सड़कें टूटी हुई हैं, सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर खड़ा है लोग परेशान हैं, मेयर-कमिश्नर लोगों की तो छोड़ो पार्षदों की भी नहीं सुन रहे जिन्हें जनता ने चुनकर आवाज उठाने के लिए भेजा था। शहर भर में हालात लगातार बद से बद्तर होते जा रहे हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस शहरी प्रधान राजिंदर बेरी, विधायक उत्तर बाबा हेनरी, वेस्ट विधानसभा प्रभारी सुरिंदर कौर, पार्षद देशराज जस्सल, नीरज जस्सल ने कहा कि आप नेता शहर में उद्घाटन किए हैं काम तो लोगों के हो नहीं रहे। आवारा पशु और कुत्तों सड़कों पर घूम रहे हैं जिससे हादसे हो रहे हैं। एनओसी के रेट भी बढ़ा दिए, जिससे विकास कार्य रुक गए और इसका असर निगम के खजाना पर पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें