फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में सीएम मान ने गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र की रखी आधारशिला, कहा- जनता पर खर्च करूंगा खजाना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को जालंधर के नौगज्जा में श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र की आधारशिला रखी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और खुशी का अवसर है। केंद्र के निर्माण के बाद यहां बच्चे श्री गुरु रविदास महाराज के जीवन, बाणी और शिक्षाओं पर अध्ययन एवं शोध कर सकेंगे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह अध्ययन केंद्र आने वाली पीढ़ियों को ज्ञान और धार्मिक शिक्षा से जोड़ने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की बाणी और विचारधारा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। अपने संबोधन में भगवंत मान ने पंजाब सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हमें पंजाब बनाना है, कैलिफोर्निया नहीं। उन्होंने कहा कि पहले बच्चे सरकारी स्कूलों में दलिया खाने के लिए जाते थे, लेकिन अब वहां पढ़ाई करने जाते हैं। मुख्यमंत्री ने माताओं-बहनों को दी जा रही आर्थिक सहायता का भी जिक्र किया और कहा कि सरकार की योजनाओं को लेकर विरोधियों को आपत्ति है। मान ने कहा कि जनता अगर उन्हें लगातार वोट देती रहेगी तो वह राज्य के खजाने का पैसा लोगों की भलाई पर खर्च करते रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें