फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद चुनाव के बीच मकसूदा थाने में हंगामा: महिलाओं को बिना महिला मुलाजिम के किया गिरफ्तार

जिला परिषद चुनाव को लेकर वरियाना जोन में उस समय बड़ा बवाल हो गया, जब समर्थक अपने उम्मीदवार के समर्थन में सड़कों पर पोस्टर लगा रहे थे। इसी दौरान मकसूदा थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं सहित सात लोगों को कथित तौर पर जबरदस्ती थाने ले आई। गिरफ्तार किए गए लोगों का आरोप है कि उन्हें उस समय पकड़ा गया, जब पुलिस पार्टी के साथ कोई महिला अफसर मौजूद नहीं थी, जो कानून के नियमों के खिलाफ है। घटना की जानकारी मिलते ही वरियाना जोन के कांग्रेस उम्मीदवार स्वयं मकसूदा थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पहले महिलाओं को छोड़ने की बात मान ली, लेकिन तीन पुरुषों को वेरिफिकेशन के बाद ही छोड़ने की शर्त रखी। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने थाने के बाहर नाराजगी जाहिर की और थाने का घेराव कर दिया। मामला अब पुलिस की कार्रवाई और चुनावी माहौल में बढ़ते तनाव को लेकर चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें