पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल ’ मुहिम के तहत आज जालंधर वासियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सूबे के लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरी है। वार्ड नंबर 51 में अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य के लोग पंजाब सरकार के चार सालों के ईमानदार, पारदर्शी और लोक-हितैषी शासन से बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने न केवल राज्य के लोगों से किए एक-एक वादे पूरे किए है, बल्कि सूबे को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए ऐतिहासिक फैसले भी लिए है। मंत्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करते हुए जहां आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से जनता को मुफ्त गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई है, वहीं सूबे के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक के नकदरहित इलाज की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में भी बड़े सुधार किए गए है। आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में करोड़ों रुपये खर्च करके सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया गया है।