फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में ऑटो से बरामद हुआ नौजवान का शव, सर्जिकल कॉम्प्लेक्स में फैली सनसनी

जालंधर के सर्जिकल कॉम्प्लेक्स इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक ऑटो में नौजवान का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय जरनैल सिंह, निवासी राजपुरा, जिला पटियाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जरनैल सिंह करीब डेढ़ साल पहले पटियाला से जालंधर आया था और यहां ऑटो चलाकर गुजारा करता था। घटना की जानकारी मिलते ही लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी से एसआई अजमेर सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि फैक्टरी परिसर में खड़े ऑटो से व्यक्ति का शव बरामद किया गया, जिसे सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की जेब से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि नौजवान की मौत दुर्घटनावश हुई या किसी साजिश के तहत।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें