जालंधर में देर रात एक बीएमडब्ल्यू कार और फायर ब्रिगेड की गाड़ी की टक्कर हो गई। इसके बाद विवाद हो गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों का आरोप था कि मौके पर पहुंची एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर कार चालक का पक्ष लेते हुए उन्हें जबरन थाने ले जाने की कोशिश कर रही थीं। इस दौरान लोगों ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि यदि किसी को थाने ले जाया जाए तो दोनों पक्षों को समान रूप से ले जाया जाए।