पंजाब सरकार की चल रही मुहिम “युद्ध नशों के विरुद्ध” के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 22 किलो 300 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है। थाना रामामंडी में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 20 के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने युवराज पुत्र प्रिंस कुमार, निवासी संजय गांधी नगर, लुधियाना को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने टाटा ऐस वाहन नंबर PB-10-GX-4925 को रोककर तलाशी ली, जिसमें से 22 किलोग्राम 300 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। यह बरामदगी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत व्यावसायिक मात्रा में आती है।यह कार्रवाई पंजाब सरकार की नशा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है, जिसका उद्देश्य नशों की सप्लाई चेन को पूरी तरह तोड़ना और प्रदेश के युवाओं को इस घातक लत से बचाना है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है, ताकि इस अवैध धंधे से जुड़े आगे-पीछे के सभी कड़ियों को जोड़कर हर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।