फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में कांग्रेस के दफ्तर के बाहर अकाली दल ने फूंका पुतला

पंजाब भर में आज कांग्रेस दफ्तर के बाहर शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं की तरफ से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पुतले फूंके गए।  सरबजीत झिज्जर ने कहा कि कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में बेअदबी के मुद्दे पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने परगट सिंह से पूछा कि विधायक बताए कि वह कौन उनकी सरकार में मंत्री थे जो पांच साल बेअदबी को लेकर सियासत करते रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वही पार्टी है जो पहले 1984, फिर 1992 और उसके बाद 2017 से लेकर 2022 तक सिखों की भावना के साथ खेलती रही है। उन्होंने कहा कि जनता कब तक इस पार्टी से धोखा खाती रहेगी। इस दौरान अकाली दल के नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बेअदबी के मुद्दे पर पार्टी के नेताओं ने माफी नहीं मांगी तो आने वाले समय में सभी कांग्रेस नेताओं के घरों का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो नेता गुरुओं के नहीं हुए वह किसी के नहीं हो सकते।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें