फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में हादसा: यू-टर्न लेते ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार पिकअप, चालक गंभीर घायल

बीएसएफ कॉलोनी के पास डीएवी फ्लाईओवर पर देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद मौके पर भारी हंगामा खड़ा हो गया। हादसा उस समय हुआ जब ट्रक चालक मंडी की ओर जाने के लिए यू-टर्न ले रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज गति की पिकअप ट्रक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक गुरमीत सिंह के अनुसार, रास्ता उखड़ा होने के कारण वह ट्रक मोड़ रहा था, तभी पीछे से आ रही पिकअप ने उसके वाहन में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पिकअप चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और संभवतः नशे में था, जिस कारण वह सामने यू-टर्न लेते ट्रक को देख नहीं पाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले यातायात को सुचारू करवाते हुए भीड़ को शांत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें