फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में लम्मा पिंड के पास सरकारी बस से भिड़ा बजरी से लदा ट्रक, हाईवे पर पलटा

लम्मा पिंड के नजदीक हाईवे पर ट्रक और सरकारी बस की जोरदार टक्कर के बाद अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बजरी से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया और मलबा फैलने से मार्ग बाधित हो गया। हादसे के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जहां वाहन रेंग-रेंगकर निकलते दिखाई दिए। सूचना मिलते ही पुलिस व संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और यातायात बहाल करने के प्रयास शुरू किए। क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को हटाने और सड़क पर फैली बजरी साफ करने का काम जारी रहा, जिसके कारण काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें