पंजाब सरकार के युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत मंगलवार को जालंधर में एक और बड़ी कार्रवाई की गई। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल और एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में सिविल प्रशासन और जिला ग्रामीण पुलिस ने शाहकोट क्षेत्र में दो अनधिकृत नशा मुक्ति केंद्रों पर छापेमारी की और 76 लोगों को बचाया गया।