जालंधर में लक्ष्मी सिनेमा के पास ओल्ड रेलवे रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सिक्योरिटी गार्ड के हाथ से अचानक दोनाली जमीन पर गिरने से दो गोलियां चल गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों को गोलियों के छर्रे लग गए। हालांकि सभी का बचाव हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।