फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में युवक की मौत, प्रेमिका गंभीर

निवेदिता वर्मा Updated Tue, 24 Feb 2026 08:57 AM IST

मोगा के बुकानवाला रोड स्थित एक मोहल्ले में अवैध प्रेम संबंधों को लेकर खूनी खेल खेला गया। इसमें 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान लभदीप सिंह (27) के रूप में हुई है। लभदीप के परिवार के परिवार ने बताया कि लभदीप सिंह के अपने ही मोहल्ले की शादीशुदा महिला अमन के साथ कथित अवैध संबंध थे। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। कुछ दिन पहले लवदीप सिंह का हर्निया का ऑपरेशन हुआ था। सोमवार दोपहर अमन अपने दो बच्चों को साथ लेकर लभदीप सिंह के घर उसका हालचाल जानने पहुंची थी।  इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से वार किए। जब बच्चों के रोने-चिल्लाने की आवाज आई तो लभदीप सिंह की माता कमरे में पहुंचीं। वहां खून से लथपथ लभदीप का शव पड़ा था और अमन गंभीर रूप से घायल थी। अमन को तुरंत मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस लवदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल में रखवा कर जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें