फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में दीवार फांदकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 Feb 2026 11:56 AM IST

मोगा, थाना बाघापुराना पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से ₹79,000 नकद बरामद किए हैं।इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना बाघापुराना के एसएचओ जितेन्दर सिंह ने बताया कि 18 फरवरी को गांव नाथेवाला निवासी सुखप्रीत सिंह के घर में चोरी की वारदात हुई थी। अज्ञात व्यक्ति दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ और ताला तोड़कर संदूक में रखी लगभग ₹1,20,000 की नकदी चोरी कर फरार हो गया।शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने गुरपिंदर सिंह उर्फ गोरी निवासी नाथेवाला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से ₹79,000 नकद और एक ताला बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि मामले में आगे की जांच की जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें