फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में छात्रा पर नाना ने दातर से किया हमला

निवेदिता वर्मा Updated Tue, 24 Feb 2026 09:03 AM IST

मोगा में एक 14 वर्षीय छात्रा को रिश्ते में लगते उसके नाना (नानी के भाई) ने दातर से हमला कर घायल कर दिया। हमला उस वक्त हुआ जब बच्ची स्कूल से लौटकर अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को परिजनों ने लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार छात्रा दोपहर करीब 3 बजे स्कूल से घर लौटी और वर्दी बदलने के लिए अपने कमरे में गई। उसने अंदर से कुंडी लगाई लेकिन उसे पता नहीं था कि कमरे के भीतर उसका नाना मंगल सिंह (60) पहले से ही दातर लेकर छिपा बैठा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें