फगवाड़ा के गांव पंडोरी में रामपाल करियाना स्टोर से चाईना डोर के 12 गट्टू बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया है जिसकी पहचान रामपाल पुत्र हंस राज निवासी गांव पंडोरी के रूप में हुई है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस पैट्रोलिंग इंचार्ज राजीव दुग्गल ने बताया कि गांव पंडोरी में पैट्रोलिंग के दौरान उन्हें रामपाल करियाना स्टोर में चाईना डोर की बिक्री होने की सूचना मिली थी। उन्होंने कार्रवाई करते हुए दुकान में से 12 गट्टू चाईना डोर के बरामद किए तथा उक्त दुकानदार से माफीनामा भी लिखवा लिया था लेकिन कोई आम आदमी पार्टी का नेता उन्हें कथित तौर पर धमकी देने लगा जिस कारण उन्होंने आरोपी को सदर पुलिस के हवाले कर दिया है ताकि पुलिस आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर सके।