फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में सैन्य कर्मी के घर चोरी, जेवरात व नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

पठानकोट में एक सेन्य कर्मी के घर से चोरी की वारदात की घटना सामने आई है। घटना का पता चलते ही थाना डिवीजन नंबर.2 की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी देते हुए पीड़ित शम्मी कुमार पुत्र वरियाम सिंह निवासी निकट चंबा रेस्ट हाऊस पठानकोट ने बताया कि वे आर्मी में नौकरी करता है और गत दिनों वे अपनी डयूटी के लिए फिरोजपुर गया था। तभी उसके किराएदार का फोन आया कि आपके घर में चोरी की वारदात हुई है। जब वे घर पहुंचा तो पता चला कि 2 गोल्ड सोना, 2 पायल चांदी, 2 रिंग लेडिज सोना, 1 घड़ी, 1 सिक्का चांदी करीब 10 ग्राम और बच्चों के गोलक में से करीब 15 हजार रुपए नकदी चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें