फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में इस दिन से महिलाओं को मिलेंगे एक हजार रुपये,सीएम मान ने साधा विपक्ष पर निशाना

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Tue, 04 Nov 2025 12:04 PM IST

तरनतारन उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है और सरकार को जनता से किए अपने वादे भी याद आने लगे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को तरनतारन उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी हरमीत सिंह सिद्धू के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान मान ने कहा कि उन्होंने सरकार बनते ही सभी वादों पर काम शुरू कर दिया था। अब महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की बारी है। अगले बजट में इस योजना को मंजूरी दी जाएगी और बहनों के खातों में 1000 रुपये डालने शुरू किए जाएंगे। सीएम मान ने कहा कि सरकार जनता से किए सभी वादे पांच साल के भीतर पूरा करेगी। मान ने लोगों से अपील की कि 11 नवंबर को झाड़ू को वोट दें और क्षेत्र को विकास की दिशा में आगे ले जाएं। भगवंत मान ने कहा, “मैं मुख्यमंत्री नहीं, दुख मंत्री हूं-आपके सुख-दुख में साझेदारी निभाने आया हूं।” उन्होंने कहा कि किसानों और आम घरों की परेशानियों को वे बखूबी समझते हैं और सरकार का फर्ज है कि लोगों की मुश्किलें सुने।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें