फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सात चोरी की बाइकें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी जीरा सिविल अस्पताल, दुकानों और घरों के बाहर खड़ी बाइकों को निशाना बनाता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और बरामद बाइकों के संबंध में उनके मालिकों की पहचान की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने चोरी की वारदातों को कब और किन स्थानों पर अंजाम दिया। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।