फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर धरना, बाजार करवाए बंद

पवन कुमार Updated Fri, 21 Aug 2026 04:57 PM IST

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर विभिन्न किसान और अन्य जत्थेबंदियों ने पंजाब बंद के समर्थन में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से लंबे समय से जेलों में बंद सिख बंदियों को रिहा करने की मांग उठाई। इस दौरान जत्थेबंदियों के सदस्यों ने क्षेत्र के बाजारों में पहुंचकर दुकानदारों से दुकानें बंद रखने की अपील की। बंद के चलते कई बाजारों में दुकानों के शटर डाउन रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सिख बंदियों की रिहाई के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। धरने के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें