फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीरतपुर साहिब में लोहंड खड्ड में बहा युवक

लोहंड खड्ड में लगातार हो रहे हादसों के बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस सुरक्षा इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। ताजा मामले में हरियाणा के असंध (करनाल) निवासी जशनप्रीत सिंह तेज बहाव में बह गया। इससे पहले भी कई युवक और एक पुलिस कर्मचारी अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार इस स्थान की खतरनाक स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन न तो पर्याप्त फेंसिंग करवाई गई और न ही ऐसे चेतावनी बोर्ड लगाए गए जो बाहर से आने वाले लोगों को खतरे के बारे में आगाह कर सकें। जानकारी के अनुसार इस स्थान पर श्री आनंदपुर साहिब हाइडल नहर और भाखड़ा नहर का पानी मिलकर आगे सतलुज में जाता है। पानी का बहाव हर समय एक जैसा नहीं रहता। कहीं पानी उथला दिखाई देता है तो कुछ कदम आगे अचानक गहराई और तेज बहाव शुरू हो जाता है। यही वजह है कि बाहर से आने वाले लोग अक्सर हालात का सही अंदाजा नहीं लगा पाते। स्थानीय लोगों के अनुसार ख्वाजा पीर और लोहंड खड्ड के आसपास बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। कई बार यहां शराबखोरी और लापरवाही भी देखने को मिलती है। ऐसे में लोग खतरे को नजरअंदाज कर पानी में उतर जाते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें