फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर छावनी में खून से लथपथ मिला नौजवान

Nivedita Updated Mon, 24 Aug 2026 08:33 AM IST

फिरोजपुर छावनी क्षेत्र में सारागढ़ी गुरुद्वारा के नजदीक एक नौजवान खून से लथपथ हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद नौजवान को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल नौजवान की पहचान नहीं हो पाई है। उसके साथ घटना कैसे हुई और वह किस तरह घायल हुआ, इस संबंध में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। गले पर तेजधार हथियार से वार के निशान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें