फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कैंसर केयर की तरफ से मोगा में लगाया गया कैंसर जांच कैंप

निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Dec 2025 04:05 PM IST

पंजाब में तेजी से बढ़ रही कैंसर की बीमारी आज एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है। इसी समस्या को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से इंग्लैंड की संस्था वर्ल्ड कैंसर केयर पंजाब में एक बड़ा आधुनिक अस्पताल स्थापित कर रही है। संस्था के एम्बेसडर डॉ. कुलवंत सिंह धालीवाल और उनकी टीम द्वारा पंजाब के विभिन्न जिलों में कैंसर जांच शिविर लगातार लगाए जा रहे हैं। हाल ही में मोहाली में बड़े स्तर पर कैंप आयोजित करने के बाद आज मोगा के कोर्ट कॉम्प्लेक्स में कैंप लगाया गया।इस कैंप का आयोजन जिला एवं सेशन जज नीलम अरोड़ा की अगुवाई में किया गया। कैंप में मोगा बार एसोसिएशन के सभी वकीलों, न्यायालय स्टाफ और कोर्ट में आने वाले वकीलों के क्लाइंट्स ने अपनी जांच करवाई। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को संस्थान की ओर से निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं। संस्था ने कहा है कि उनका लक्ष्य पंजाब को कैंसर-मुक्त बनाना और आम लोगों को समय पर जांच और उपचार उपलब्ध कराना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें