पंजाब वूमेन कमिशन की ओर से फिरोपुर में लोक अदालत लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनी गई। इस मौके पर महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने बताया कि महिलाओं की बहुत सी मुश्किलें होती हैं और महिलाएं अपनी पहुंच मोहाली तक नहीं कर पाती है। इसीलिए महिला आयोग ने निर्णय लिया है कि हर जिले में जाकर लोक अदालत आयोजित की जाएगी। वहां पर पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनकर मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। फिरोजपुर में आयोजित लोक अदालत में 36 पुराने और 15 नए केस आए और उक्त मामलों में से 50 फीसदी केसों का मौके पर ही निपटारा किया। बाकी केसों के निपटारे के लिए संबंधित जांच अधिकारियों से कहा है कि जल्द उक्त मामलों का निपटारा कर पीड़ित महिलाओं को इंसाफ दिया जाए।