फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में बस और बाइक की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, बच्चा और बुजुर्ग महिला जख्मी

Nivedita Updated Tue, 07 Jul 2026 08:26 AM IST

फिरोजपुर शहर स्थित आरएसडी कालेज नजदीक एक तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग महिला व बच्चा जख्मी हो गए। पुलिस की कार्रवाई से नाराज पीड़ित परिवार ने थाना सिटी के समक्ष धरना देकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पीड़ित परिवार की महिला दविंदर कौर वासी गोलबाग ने बताया कि वीरपाल कौर गर्भवती थी और उसका इलाज चल रहा था। वह अपने बच्चे और मां के साथ गांव से फिरोजपुर शहर लौट रही थीं। जैसे ही वे आरएसडी कॉलेज के सामने पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वीरपाल कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसे तुरंत उपचार के लिए क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि बस की टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बच्चा और बुजुर्ग मां को मामूली चोटें आईं। उधर, पुलिस की कार्रवाई से नाराज पीड़ित परिवार ने थाना सिटी पुलिस के समक्ष धरना देकर नारेबाजी की। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस बस चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बस कब्जे में ले ली है। पीड़ित परिवार जो बयान लिखवाएगा उसके मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें