फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से हुई पत्नी की मौत, इलाज पर खर्च हुए तीन लाख से अधिक

फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला निवासी जोगिंदर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी फामा की कैंसर की बीमारी से मौत हो गई। उन्होंने पत्नी के इलाज पर तीन लाख रुपये से अधिक खर्च किए। श्रीगंगानगर और फरीदकोट मेडिकल कॉलेज से भी उसका इलाज करवाया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। जोगिंदर सिंह ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है। उनका कहना है कि सरकार की ओर से उन्हें अब तक किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि इलाके में लोगों को प्रदूषित पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है और दूषित पानी के कारण विभिन्न बीमारियां फैल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें