जिला परिषद और पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। मोगा जिले में कुल 662 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं, जिले में कुल 15 जिला परिषद तथा 101 पंचायत समितियां हैं। चुनाव में जिला परिषद के 69 उम्मीदवार और पंचायत समिति के 333 उम्मीदवार मैदान में हैं। मोगा जिले में कुल 5,64,268 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 3,02,760 पुरुष ,2,61,698 महिलाएं तथा 6 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। कुल 662 मतदान केंद्रों में से 501 संवेदनशील तथा 46 अति संवेदनशील (हाई-सेंसिटिव) हे। सुरक्षा के लिए 1600 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। शाम 4:00 बजे तक वोटिंग होगी।