फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में 500 ग्राम हेरोइन और मोटरसाइकिल के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मोगा CIA स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में 500 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी (डी) सुख अमृतपाल सिंह रंधावा ने बताया कि सोमवार को मोगा सीआईए पुलिस पार्टी मोगा-कोटकपूरा पुल के नीचे गश्त पर थी। उसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिलPB-46-AM-4143पर सवार होकर मोगा की दिल्ली कॉलोनी गेट के पास खड़े हैं, जिनके पास भारी मात्रा में हेरोइन है और वे ग्राहक का इंतज़ार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने तुरंत मौके पर जाकर घेराबंदी की और दोनों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान योधा सिंह और कोमल सिंह, निवासी जिला तरन तारन, के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोगा में हेरोइन सप्लाई करने आए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को माननीय मोगा अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से पुलिस उनका रिमांड लेकर आगे की जांच में और खुलासे करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें