फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में दो दिवसीय शतरंज कोचिंग कैंप का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Sat, 11 Jul 2026 06:09 PM IST

बरनाला जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से वाईएस स्कूल, बरनाला में दो दिवसीय शतरंज कोचिंग कैंप का आयोजन किया गया। पहले दिन कैंप में लुधियाना से विशेष रूप से पहुंचे फिडे मास्टर राम प्रकाश ने चयनित 30 खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान फिडे मास्टर राम प्रकाश ने खिलाड़ियों को शतरंज की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने सैक्रिफाइस मूव, फोर्स्ड मूव, कंपेयरिंग पोजीशन, गेम डेवलपमेंट सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी और खिलाड़ियों को रणनीतिक सोच विकसित कर अपने खेल में निरंतर सुधार करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बरनाला जिला शतरंज एसोसिएशन ने वाईएस स्कूल के डायरेक्टर वरुण भारती, प्रिंसिपल विमी पुरी का विशेष आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन ने कहा कि उनके सहयोग से ही इस कोचिंग कैंप का सफल आयोजन संभव हो सका।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें