फिरोजपुर के फाजिल्का में पुलिस ने पांच पिस्तौलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पिछले 10 दिनों के भीतर पाकिस्तान से आने वाली 48 पिस्तौलें पकड़ी जा चुकी हैं। पुलिस ने सोमवार उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी, इस दौरान दो लोगों को शक की बुनियाद पर रोककर चेक किया। उनके पास से अवैध पांच पिस्तौलें समेत मैगजीन बरामद की हैं। पिस्टल बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गौरी निवासी गांव टाहलीवाला बोदला और सुरिंदर सिंह निवासी ढाणी काहना राम के रूप में हुई है। फिलहाल फाजिल्का के सदर थाना में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।