फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा: पहली बेटी के बाद घर आईं जुड़वां बेटियां, ढोल बजाकर परिवार ने मनाई खुशी

समाज में आज भी जहां कई जगह बेटियों के जन्म को लेकर भेदभाव देखने को मिलता है, वहीं मोगा के एक परिवार ने जुड़वां बेटियों के जन्म पर खुशी मनाकर समाज को बेटियों के सम्मान का खास संदेश दिया है। परिवार में पहले से एक बेटी है और अब जुड़वां दो बेटियों के जन्म के बाद घर में तीन बेटियां हो गई हैं। बीते दिनों मोगा के सरकारी अस्पताल में परिवार के घर जुड़वां बेटियों ने जन्म लिया। नवजात बेटियों को अस्पताल से घर लाने के लिए परिवार ने विशेष रूप से गाड़ी सजाई। परिजन ढोल की थाप पर नाचते-गाते हुए दोनों बच्चियों को घर लेकर पहुंचे। घर के दरवाजे पर तेल डालकर नवजात बेटियों का स्वागत किया गया और बाद में केक काटकर खुशी मनाई गई। परिवार के सदस्यों ने कहा कि तीनों बेटियां उनके घर अपनी किस्मत लेकर आई हैं। उनके लिए बेटियां किसी भी तरह बेटों से कम नहीं हैं और वे बेटियों के जन्म की खुशी उसी तरह मनाना चाहते हैं, जैसे बेटे के जन्म पर मनाई जाती है। नवजात जुड़वां बेटियों के पिता विशाल बातचीत के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उनके घर पहले से एक बेटी है और अब भगवान ने उन्हें जुड़वां दो बेटियों का आशीर्वाद दिया है। इससे पूरा परिवार बेहद खुश है और उन्हें बेटियों के जन्म को लेकर किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है। विशाल ने कहा कि तीनों बेटियां उनके घर अपनी किस्मत लेकर आई हैं। वह अपनी बेटियों की परवरिश और खुशी में किसी तरह की कमी नहीं आने देंगे। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि बेटियों को कभी बोझ न समझें और किसी भी बेटी को गर्भ में न मारें। बेटियों को अच्छी शिक्षा देकर उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर दिए जाने चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें