पटियाला के राजपुरा के गांव लैहला स्थित हेरिटेज पब्लिक स्कूल में 11वीं की छात्रा की टिप्पर की चपेट में आने से मौत हो गई। गांव नैणा निवासी बलविंदर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी जसमीत कौर स्कूल से छुटी होने के बाद घर पैदल लौट रही थी। गज्जू खेड़ा की तरफ से आ रहे टिप्पर ने छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया और टिप्पर का टायर उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक टिप्पर छोड़ मौके से भाग गया। स्कूल डायरेक्टर ने बताया कि जसमीत कौर होनहार छात्रा थी।