खालसा कॉलेज में आयोजित दिवाली मेले में छात्राओं ने जमकर खरीदारी की। मेले में सजे विभिन्न स्टॉलों पर छात्राओं ने कपड़ों, ज्वेलरी, सजावटी सामान और अन्य आकर्षक वस्तुओं की खरीदारी की। दिवाली के त्योहार को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में रौनक और चहल-पहल ने उत्सव के माहौल को और भी खास बना दिया।