फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर सिविल सर्जन ने तीन आम आदमी क्लीनिकों की चेकिंग की

निवेदिता वर्मा Updated Fri, 02 Jan 2026 02:52 PM IST

फिरोजपुर सेहत विभाग द्वारा लोगों को बेहतर सेहत सेवाएं देने के मकसद से सिविल सर्जन फिरोजपुर डॉ. राजीव पराशर ने बस्ती टैंका वाली, फिरोजपुर कैंट और मलवाल में आम आदमी क्लीनिकों की चेकिंग की। इस मौके पर उन्होंने वहां चलाई जा रही अलग-अलग स्कीमों का जायजा लिया और वहां मौजूद लोगों से मिल रही सेहत सेवाओं के बारे में जाना। मौके पर मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ सदस्यों को हिदायतें भी जारी कीं कि लोगों को दी जा रही सेहत सेवाओं में कोई कमी न रहे। सिविल सर्जन ने मौके पर चेकअप के लिए आई गर्भवती महिलाओं का भी हाल पूछा और उन्हें डिलीवरी सरकारी अस्पताल में करवाने के लिए कहा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सिविल अस्पताल फिरोजपुर में गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर मौजूद हैं और डिलीवरी के लिए आने वाली महिलाओं को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी डिलीवरी घर पर न की जाए क्योंकि इससे मां और बच्चे को खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा चलाए जा रहे नेशनल प्रोग्राम को बिना किसी चूक के लागू किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें