फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़ में भक्ति, उल्लास और जयघोष के बीच निकली 24वीं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

पवन कुमार Updated Mon, 27 Jul 2026 07:56 PM IST

अंतर्राष्ट्रीय श्री कृष्ण भावना अमृत संघ (इस्कॉन), चंडीगढ़ एवं इस्कॉन फेस्टिवल कमेटी, मंडी गोबिंदगढ़ के तत्वावधान में रविवार शाम श्री राम मंदिर, जीटी रोड से 24वीं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा पूरे धार्मिक उल्लास एवं भव्यता के साथ निकाली गई। रथयात्रा के शुभारंभ के साथ ही मौसम ने भी अपना रंग दिखाया और इंद्र देवता ने हल्की वर्षा कर भगवान जगन्नाथ जी का स्वागत किया। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। पूरा शहर "हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे, हरे राम, हरे राम, राम-राम हरे-हरे" के महामंत्र तथा भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा महारानी के जयघोष से गूंज उठा। रथयात्रा से पूर्व श्री राम मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ जी की महिमा का गुणगान एवं संध्या आरती का आयोजन किया गया। शहर के उद्योगपति, धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। समारोह के मुख्य अतिथि रूद्र एलॉयज प्राइवेट लिमिटेड के प्रमुख नितिन नरेश गुप्ता रहे, जबकि संध्या आरती में उद्योगपति महेश गुप्ता ने विशेष रूप से भाग लिया। रथयात्रा को रवाना करने से पूर्व स्थानीय विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग, नगर कौंसिल प्रधान हरप्रीत सिंह प्रिंस गोराया, शिरोमणि अकाली दल हलका अमलोह के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरिंदर सिंह भांबरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रधान संजीव दत्ता, पूर्व पार्षद राजेंद्र बिट्टू, नगर कौंसिल वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत कुमार बिट्टू, उद्योगपति नारायण सिंगला, शिअद प्रदेश उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह मैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भगवान जगन्नाथ जी की आरती कर रथयात्रा को शहर की ओर रवाना किया। रथयात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से निकाली गई, जहां श्रद्धालुओं, सामाजिक संस्थाओं एवं व्यापारिक संगठनों ने जगह-जगह रंगोलियां सजाकर, पुष्पवर्षा कर तथा भगवान जगन्नाथ जी की आरती उतारकर भव्य स्वागत किया। श्रद्धालु पूरे मार्ग में हरिनाम संकीर्तन करते हुए नृत्य करते रहे। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा महारानी के सुसज्जित रथ के साथ भजन-कीर्तन एवं धार्मिक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रथयात्रा का आयोजन मुख्य संरक्षक परम पूज्य भक्तिवेदांत रूपमणि कृष्ण गोस्वामी महाराज, श्रीमन महानन्दास अधिकारी (जोनल सचिव) तथा श्रीमन अक्रूर नंदन दास (सह-प्रधान, इस्कॉन चंडीगढ़) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। संरक्षक मंडल में सीताराम गुप्ता, प्रेम बांसल, प्रकाश चंद गर्ग, जे.पी. गोयल, नारायण सिंगला, संजीव गोयल, आदर्श गर्ग, जीवन सिंगला, बलविंदर गुप्ता, राजा राम गोयल, सुरेश सिंगला (बबली), विजयंत बांसल, अरुण अग्रवाल, पंकज खेतान, रमेश बरेड़ना, सुरिंदर सिंधी, धनश्याम दास गुप्ता, भारत भूषण जिंदल, कुलदीप गोयल, पुरुषोत्तम अग्रवाल एवं अशोक बांसल शामिल रहे। संयोजकों के रूप में प्रभोध दास, अक्रूर नंदन दास, तीर्थराज दास, अभिज्ञान प्रिया दास, महाजन दास, षड्भुज प्रकाश दास एवं आकिंचन प्रिय दास ने आयोजन का सफल संचालन किया। व्यवस्थाओं में चेयरमैन पवन सचदेवा (प्रिया गोविंद दास), वाइस चेयरमैन रमेश गोयल सहित बांके कौशल, पवन गुप्ता, आनंद पनेसर, राजवीर पनेसर, राज गोयल, राकेश कौशल, संजीव बांसल, हरीश झा, जतिन कौशल, जगदीश गुप्ता, दिनेश मेहता, रमेश शर्मा, रूपेश जैन, रजत वर्मा, विशाल कपिलेश, आर.के. बस्सी (एडवोकेट), संदीप जिंदल, अयोध्या दास, संजय गर्ग, विवेक सिंगला, बिमल महावर, मोतीलाल सेतिया, अशोक सिंगला, वरिष्ठ पनेसर (गोल्डी), दीपक गर्ग, अभय पनेसर तथा कपिश शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यकारिणी एवं महिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने भी पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं सुमन गोयल, उमेश अग्रवाल, राकेश जिंदल एवं संजय गर्ग ने विशेष सेवाएं निभाईं। □ विशेष बॉक्स □ भक्ति और सेवा का बना अनूठा संगम 24वीं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता का भी अद्भुत दृश्य देखने को मिला। शहर के उद्योगपतियों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एक मंच पर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान, पुष्पवर्षा एवं स्वागत की विशेष व्यवस्थाएं की गईं। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था और पूरा शहर भगवान जगन्नाथ की भक्ति में सराबोर नजर आया। फोटो कैप्शन-1 मंडी गोबिंदगढ़ के श्री राम मंदिर से निकली 24वीं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का भव्य एवं सुसज्जित रथ। फोटो कैप्शन-2 24वीं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचते श्रद्धालु। फोटो कैप्शन-3 श्री राम मंदिर में विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं बहन सुभद्रा महारानी की दिव्य प्रतिमाएं। फोटो कैप्शन-4 24वीं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ जी के रथ के समक्ष उपस्थित आयोजक, गणमान्य अतिथि एवं श्रद्धालुगण।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें