फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए स्थित माता साहिब कौर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विधायक फौजा सिंह सरारी की पत्नी चरणजीत कौर सरारी मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंची और दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने पंजाबी विरासत से संबंधित कई चीजों को तैयार किया। इससे स्कूल में पंजाब की विरासत झलकती नजर आई।