फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा: एसएसपी गौरव तूरा और एसपी माधवी शर्मा ने किया वार्ड-32 का दौरा

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 20 Jan 2026 05:44 PM IST

फगवाड़ा के वार्ड नंबर 32 के कुछ इलाकों में कुछ शरारती तत्वों द्वारा की जा रही आपराधिक गतिविधियों की शिकायतें मिलने पर गत दिवस कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा और फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा ने वार्ड का दौरा किया। इस मौके पर रविंदर सिंह शेरगिल वार्ड इंचार्ज ने अपने साथियों के साथ इलाके में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी दी। फगवाड़ा विधानसभा हलके के आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज हरनूर सिंह हरजी मान भी इस अवसर पर उनके साथ थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में किसी भी शरारती तत्व को, चाहे वह ड्रग डीलर हो, किसी अन्य लूटपाट या किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि में शामिल हो, अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा के सभी निवासी उनका परिवार हैं और उनकी हर परेशानी और दुख में वह बराबर के भागीदार हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें