मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शिरोमणि अकाली दल की छात्र इकाई स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में पंजाब के छात्र नेता चंडीगढ़ में एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास को घेरने के लिए कूच किया। पुलिस ने उन्हें सेक्टर 11 गुरुद्वारे के पास रोक लिया है। संगठन के अध्यक्ष रणवीर सिंह ढिल्लों ने पुलिस से आग्रह किया कि वह शांतिपूर्वक रोष मार्च निकालकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देना चाहते हैं लिहाजा उन्हें आगे जाने दिया जाए।