फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी की दुकान में घुसा सांप, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

पवन कुमार Updated Thu, 09 Jul 2026 12:37 PM IST

पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर के मंदिर की एक दुकान में बारिश के मौसम के दौरान एक सांप मिलने से कुछ देर के लिए लोगों में घबराहट फैल गई। सूचना मिलने पर यूनिवर्सिटी के सुरक्षा कर्मचारी जगजीत सिंह और शिक्षा विभाग (सीडीओई) के सहायक प्रोफेसर डॉ. जीसू जसकंवर सिंह मौके पर पहुंचे और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। बताया गया कि यह सांप जहरीला नहीं था। यह रैट स्नेक (चूहा खाने वाला सांप) था, जो आमतौर पर इंसानों के लिए खतरनाक नहीं माना जाता। जानकारी के अनुसार सांप 8 जुलाई से ही दुकान के अंदर छिपा हुआ था और वीरवार को दिखाई देने पर लोगों ने इसकी सूचना दी। रेस्क्यू के दौरान चंडीगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की। सांप को बिना किसी नुकसान के पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में दुकानों, गोदामों और घरों के आसपास झाड़ियां, कबाड़ और ऐसे सामान जमा न होने दें, जहां सांप छिप सकें। यदि कहीं सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन्यजीव बचाव दल या संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें