फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय की श्री बाला जी सेवा संघ एंड चैरिटेबल सोसायटी पीड़ित परिवार को राशन देने के लिए पहुंचीं। मालूम हो कि एक परिवार का मुखिया पिछले 2 महीने से बहुत बीमार था और धनराशि की कमी के चलते वह अपना इलाज नहीं करवा पा रहा था। जबकि वह ट्रेन में मीठे मोरिंडे और रात के समय किसी के यहां गार्ड की नौकरी करता था। उसके बीमार पड़ने पर घर की बुरी हालत थी । घर में खाने के लिए राशन तक नहीं था। उसके घर के हालातों की स्थिति सोसाइटी के सदस्यों को वेब चैनलों के माध्यम पता चला कि परिवार की बहुत बुरी हालत है और खाने के लिए राशन तक नहीं है। बच्चे भी भूखे हैं तो आज वह राशन लेकर पीड़ित परिवार के पास पहुंचे। उन्होंने अन्य समाजसेवी संस्थाओं से भी मांग की है कि वह परिवार की मदद करें