सरहिंद रेलवे लाइन के पास हुए ब्लास्ट पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि इस खबर से बहुत चिंतित और हैरान हूं। ऐसी घटनाएं चिंताजनक हैं और दशकों की अशांति के बाद बहाल हुई शांति और सुरक्षा के लिए खतरा हैं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं। मैं घायल के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा कि यह घटना मौजूदा सरकार के तहत पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति का एक और साफ संकेत है। इस तरह के खुले हमलों को रोकने में बार-बार नाकामी अस्वीकार्य है और इसके लिए तुरंत जवाबदेही तय होनी चाहिए। यह घटना गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले हुई, जब आप सरकार कुख्यात तत्वों के खिलाफ एक बड़े अभियान चलाने का दावा कर रही है।