मोगा के बाघापुराना में बाघापुराना-रोडे लिंक रोड स्थित सरकारी गोदाम से धान लेकर कोटकपूरा जा रहे एक ट्रक से चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ दिखाई देता है कि दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर चलते हुए ट्रक के पास आते हैं। उनमें से एक युवक ट्रक पर चढ़कर धान की एक बोरी नीचे गिरा देता है। इसके बाद दोनों युवक उस बोरी को मोटरसाइकिल पर रखकर मौके से फरार हो जाते हैं। चलते ट्रक से चोरी की यह वारदात चर्चा का विषय बनी हुई है। हालाकि इस मामले में पुलिस के पास अभी तक कोई शिकायत नहीं पहुंचा